पटना के अंबेडकर छात्रावास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन जिंदा बम बरामद, कई छात्र हिरासत में

    पटना के अंबेडकर छात्रावास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन जिंदा बम बरामद, कई छात्र हिरासत में

    पटना(PATNA): सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मंदरू अल्फ़ाबाद स्थित डॉक्टर अंबेडकर कल्याण छात्रावास में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में पुलिस ने छात्रावास से तीन जिंदा बम, बम बनाने का सामान और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की. इस दौरान पुलिस ने 9 से 10 छात्रों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

    युवक चुनाव को लेकर किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे

    जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक चुनाव को लेकर किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे.पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई.मौके पर खुद पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा पहुंचे और पूरे मामले की जांच की. वहीं, सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि छात्रावास में कुछ लोग एकत्र होकर चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने की योजना बना रहे है.

    फिलहाल हिरासत में लिए गए छात्रों से पूछताछ कर रही है

    पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए छात्रों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके पीछे किसका हाथ है और साजिश कितनी गहरी है. शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि चुनावी माहौल में अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही थी.मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और छात्रावास के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news