बड़ी खबर: पटना में विशेष निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण विभाग के निदेशक के ठिकानों पर छापेमारी

    बड़ी खबर: पटना में विशेष निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण विभाग के निदेशक के ठिकानों पर छापेमारी

    पटना(PATNA): बिहार में एक बार फिर विशेष निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के कई ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी जारी है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है.

    नजायज संपत्ति अर्जित करने का आरोप

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गजाधर मंडल पर करीब 2 करोड़ 82 लाख 61 हजार रुपये की नजायज संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.विशेष निगरानी विभाग ने इस मामले में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(b), 13(2), 12 तथा BNS 2023 की धारा 61(2)(a) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.निगरानी विभाग का आरोप है कि गजाधर मंडल ने अपनी सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए, एक लोक सेवक होने के नाते जानबूझकर और अवैध रूप से अपनी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की.

     कार्यालय और आवासीय परिसरों पर एक साथ छापेमारी

    मामले में विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर भागलपुर और पटना में स्थित आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है.तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों, बैंक खातों और संपत्तियों की गहन जांच की जा रही है.फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है और निगरानी विभाग को जांच में कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है.जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news