बड़ी खबर: डायन के नाम पर एक ही परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाया, सभी की मौत, घटना के बाद इलाके में दहशत

    बड़ी खबर: डायन के नाम पर एक ही परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाया, सभी की मौत, घटना के बाद इलाके में दहशत

    TNP DESK: बिहार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां डायन बताकर एक ही परिवार की पांच लोगों की पीट पीट कर फिर जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई है. पूरा मामला पूर्णिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टेटगामा गांव की है. 

    बताया जा रहा है एक ही परिवार की पांच लोगों की पीट पीट कर जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई है. दरअसल गांव के ही रामदेव उरांव के पुत्र की झार फूक और इलाज के दौरान तीन दिन पहले मौत हो गई और दूसरे बच्चे की भी तबीयत बिगड़ रही थी. गांव के लोगों ने मौत की वजह डायन को बताया और डायन के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई. मरने वालों में बाबूलाल उरांव , सीता देवी ,मनजीत उरांव ,रनिया देवी और तपतो मोसमत शामिल है.  यह सब एक ही परिवार के हैं. घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है. गांव के लोग घर छोड़कर चले गए हैं.

    वहीं मौके पर पुलिस गस्त कर रही है और डॉग स्क्वायड एवं एफएलसी की टीम पहुंचकर जांच कर रही है. इस मामले में नकुल कुमार की पुलिस ने गिरफ्तारी की है. जिस पर आरोप है कि उसने जिंदा जलाने के लिए उकसाने का काम किया.

    वही मृतक के एक मात्र वारिश ललित ने बताया कि पूरे परिवार को पीट पीट कर जिंदा जला दिया और डायन का आरोप लगाया. किसी तरह हम जान बचाकर वहां से भाग निकले. ललित ने बताया कि जलाकर सबको पानी में फेंक दिया.

    पूर्णिया के सदर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. जबकि सभी पांच मृतकों के शव को बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने कहा कि घटना गंभीर है और वारदात को अंजाम देने वाले एक भी लोग बख्शे नहीं जाएंगे. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news