सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में प्रशासन की बड़ी चूक, गुलदस्ता देने की होड़ में हैलीपेड से नीचे गिरे कई नेता, देखें वीडियो

    सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में प्रशासन की बड़ी चूक, गुलदस्ता देने की होड़ में हैलीपेड से नीचे गिरे कई नेता, देखें वीडियो

    बेतिया(BETTIAH):बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज से अपने प्रगति यात्रा पर निकले है.आज उन्होने पश्चिम चंपारण जिले से यात्रा की शुरुआत की, जिसको लेकर बिहार के लोगों में काफी उत्साह है, वहीं सीएम की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे, तो वहीं नेताओं में भी सीएम को गुलदस्ता देने के लिए होड दिखी, जहां मझौलिया के शिकारपुर में सीएम के स्वागत में खडे आधा दर्जन कार्यकर्ता हैलीपेड से नीचे गिर गए.

    सीएम को गुलदस्ता देने में हुई धक्का मुक्की

    आपको बताये कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सैकड़ों नेता लाइन से खड़े थे, जैसे ही सीएम पास से गुजरने लगे तो धक्का धुक्की होने लगी, जिसमे आधा दर्जन लोग नीचे गिर गए,लेकिन गनीमत रहीं कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, कोई भी इसमे घायल नहीं हुआ, लेकिन यह सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक है.

    सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में प्रशासन की बड़ी चूक

     आपको बताये कि स्थानीय पुलिस प्रशासन की लापरवाही वजह से यह हादसा हुआ है, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है.शिकारपुर के हैलीपेड की यह तस्वीर है.आपको बताये कि सीएम के कार्यक्रम में व्यवस्थित रूप से हैलीपेड पर लोगों को पुलिस नहीं खड़ा किया था, जिसकी वजह से आधा दर्जन जदयू कार्यकर्ता बास बल्ली के नीचे गिर गए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news