पटना के हरिलाल मिठाई दुकान इमारत मामले में बड़ी कार्रवाई, बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज

    पटना के हरिलाल मिठाई दुकान इमारत मामले में बड़ी कार्रवाई, बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज

    पटना(PATNA): पटना जिलाधिकारी के आदेश पर पटना नगर निगम स्तर से बोरिंग केनाल रोड स्थित बिल्डर द्वारा बिना नक्शा पास कराए गए और रेरा की अनुमति के बिना भवन निर्माण का कार्य करने मामले में आरोपित बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज हुई. जिलाधिकारी पटना ने कहा कि गंभीर स्थिति को देखते हुए मामले में टीम गठित कर जांच किया जा रहा है.

    कंस्ट्रक्शन कार्य रोक दिया गया

    सूचना मिलते ही रात में ही कंस्ट्रक्शन कार्य रोक दिया गया था. एहतियातन sdrf और जिला प्रशासन के साथ इंजीनियर की टिम ने संभावित क्षतिग्रस जगहों को सुरक्षित कर लिया गया. अब किसी तरह के खतरे की कोई बात नहीं है. फिलहाल दोषी बिल्डर के खिलाफ दर्ज मामले पर करवाई जारी है.इस बावर रेरा से भी जांच कराया जा रहा है. गौरतलब हो कि शनिवार को पटना के बोरिंग केनाल रोड में तब अफरा तफरी का माहौल बन गया है. जब पटना मे चर्चित मिठाई दुकान हरिलाल और आसपास के स्थानीय लोग अपने अपने घरों और मकान को छोड़ सड़क पर निकल गए थे.

    निर्माण कार्य की वजह से कई मकाने क्षतिग्रस होने स्थितियां बन गई

    दरअसल कंस्ट्रक्शन साइट पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से कई मकाने क्षतिग्रस होने स्थितियां बन गई. जिसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम की टिम ने स्थानीय थाना के सहयोग से निर्माण कार्यों को रोक दिया गया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news