भोजपुर: सीएसपी संचालक से पौने 6 लाख की लूट, अपराधी फरार 

    भोजपुर: सीएसपी संचालक से पौने 6 लाख की लूट, अपराधी फरार 

    बक्सर(BUXAR): बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के चौकियां गांव के समीप बाइक सवार हाईवे लुटेरों ने एक सीएसपी संचालक से पौने छह लाख रुपयों की लूट की घटना को अंजाम दिया. फिर मौके से भाग निकले. घटना गुरुवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटित हुई. पीड़ित  सीएसपी संचालक ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. 

    पूरी घटना 

    जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती जिले भोजपुर के कारनामेपुर गांव निवासी उमाशंकर सिंह अपनी पत्नी किरण देवी के नाम से गांव पर ही सीएसपी का संचालन करते हैं. उन्होंने बताया कि वह डुमरांव के बैंक ऑफ बड़ौदा से पांच लाख अस्सी हज़ार निकालकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर चौकिया गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराध कर्मियों ने उन्हें हथियार का भय दिखाकर रोका और फिर उसकी पीठ पर टंगा पिट्ठू बैग उनसे छीन लिया. उसी बैग में रुपये, लैपटॉप तथा अन्य कागजात भी हैं. सूचना के बाद तत्काल बक्सर एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पहुंच सभी बॉडर इलाके सील कर जिले के सभी थाना इलाके में सघन सड़क जांच एवं ताबड़तोड़ छापेमारी प्रारंभ कर खुद मॉनिटर कर रहे हैं.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news