भारत जोड़ो पदयात्रा पहुंची भागलपुर, एकता का मिसाल कायम करते हुए कांग्रेसियों ने मंदिर मस्जिद और गिरजाघरों में की पूजा अर्चना

    भारत जोड़ो पदयात्रा पहुंची भागलपुर, एकता का मिसाल कायम करते हुए कांग्रेसियों ने मंदिर मस्जिद और गिरजाघरों में की पूजा अर्चना

    भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा 5 जनवरी से शुरू हो गई. इस पद यात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की थी, इस पद यात्रा को सफल बनाने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई नेता कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बिहार में यह पदयात्रा बांका के मंदार पर्वत से शुरू हुई और इसका समापन बोधगया में होगा. इसी बाबत 24 किलोमीटर बांका से तय करते हुए भागलपुर पहुंची भारत जोड़ो पदयात्रा  में  आज भागलपुर शहर के कई  चौक चौराहे होते हुए राष्ट्रीय एकता को समर्पित करते हुए सभी कांग्रेसियों ने मंदिर मस्जिद गिरजाघरों में पूजा अर्चना की और भागलपुर होते हुए नवगछिया के लिए रवाना हुए. 

    भारत जोड़ो पदयात्रा का परिणाम 2024 के चुनाव में दिखाएगा 

    बिहार में भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर भक्त चरण दास ने कहा यह यात्रा पूरे भारतवर्ष का नक्शा बदल देगा जितनी भी भ्रष्टाचार और महंगाई फैली हुई है उस पर नकेल कसेगा. साथ ही उन्होंने कहा राजनीतिक सरगर्मी इस कदर कांग्रेस के प्रति सजग हो गई है कि लोग 2024 के चुनाव में इसका परिणाम दिखाएगी और बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी और कांग्रेस बड़ी पार्टी में तब्दील होकर सत्ता में आएगी . भारत के प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे.  राहुल गांधी ने एक अलग पहचान दी है. इस पदयात्रा से साथ ही  विधायक अजीत शर्मा ने  कहा बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर काम करेगी,  बिहार में भारत जोड़ो पदयात्रा केंद्र सरकार के द्वारा लिए कई गलत फैसलों के खिलाफ भी है. नोटबंदी ,जीएसटी ने जनता की कमर तोड़ दी है ,कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा कई गलत फैसले लिए थे जिसका देश की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा था. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा इस पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग सम्मिलित हो और मिलकर इस पदयात्रा  को सफल बनाएं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news