बेगूसराय: बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद, थाने से 500 मीटर दूर चोरों ने घर से लूट लिए लाखों रुपए  

    बेगूसराय: बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद, थाने से 500 मीटर दूर चोरों ने घर से लूट लिए लाखों रुपए  

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. राज्य में आए दिन बलात्कार, हत्या, लूट-पाट की घटनाएं होती रहती है. इसी कड़ी में अब बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने लाखों रुपए के मोबाइल सहित नगदी की चोरी की. हालांकि, यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसके बाद पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है.

    थाने से महज 500 मीटर दूर हुई चोरी

    मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में नगर थाना इलाके के टुडे मार्केट के अपराधियों ने लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधियों ने कचहरी चौक के पास सिटी टाइम्स दुकान में ताला काटकर दुकान के अंदर चोर दाखिल हुआ और दुकान में रखे सभी मोबाइल और मोबाइल के पार्ट्स की चोरी कर ली. अपराधियों ने दुकान से करीब 55 लाख मूल्य के मोबाइल और नगद करीब 50 हजार रुपए की चोरी की है. ये घटना थाना से महज 500 मीटर दूरी पर हुई है. ऐसे में चोरों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news