बेगूसराय: कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चलाया गया ‘जेल भरो आंदोलन’, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ़्तारी

    बेगूसराय: कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चलाया गया ‘जेल भरो आंदोलन’, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ़्तारी

    बेगूसराय (BEGUSARAI) : बेगूसराय में कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से जेल भरो आंदोलन चलाया जा रहा है. जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ता ने नगर थाना पहुँच कर अपनी गिरफ्तारी दी. जिसमे बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान सहित  सीपीआई के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे. बता दें कई  बेगूसराय में आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से  सत्याग्रह सह जेल भरो आंदोलन चलाया गया. इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेताओं ने नगर थाना पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी. इसमे बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान सहित बड़ी संख्या में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल शामिल थे.

    दो हिस्सों में चल रहा कार्यक्रम

    इसके पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा समाहरणालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस जेल भरो आंदोलन के दौरान सीपीआई के नेताओ ने बताया की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पिछले दिनों पूरे बिहार मे पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया था.आज दो हिस्सों मे बिहार मे सत्याग्रह सह जेल भरो कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैँ. कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से भाजपा हटाओ देश बचाओ नारे के साथ हमलोगो ने यह गिरफ्तारी दी हैँ.

    जनतंत्र के ऊपर खतरा

    इस आंदोलन वजह बताते हुए नेताओं ने नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में जितनी भी स्वतंत्र संस्थाएं हैँ सभी घुटना टेक चुकी हैँ. देश की मोदी सरकार द्वारा चुनाव आयोग आरबीआई, सीबीआई न्यायपालिका पर अपना दविश बना चुकी हैँ यह संस्थाएं घुटना टेक चुकी हैँ  खास तौर पर और देश के चौथा स्तम्भ देश की मिडिया आज मोदी चालीसा का पाठ करने मे लगी हैँ. जो मिडिया मोदी चालीसा नहीं पढ़ रही हैँ उनका जगह या तों जेल मे हैँ या फिर उन्हें शहादत देनी पड़ रही हैँ. ऐसी परिस्थिति में देश के जनतंत्र के ऊपर खतरा है संविधान खतरे में है. इसी देखते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पूरे देश में या हुंकार भरने का काम किया है या आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news