Bihar : बैंक कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, बाइक लूट कर हुए फरार

    Bihar : बैंक कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, बाइक लूट कर हुए फरार

    बिहार(BIHAR):-बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है. ताजा मामला अररिया जिले का है जहां बदमाशो ने बंधन बैंक के कर्मी को गोली मार दी और बाइक लूट कर फरार हो गए . घायल युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है. घायल की हालत गंभीर बनी हुई . घायल युवक को सदर अस्पताल भेजा गया ,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हाइयर सेंटर रेफ़र कर  दिया गया.

     क्या है पूरी घटना

    घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अररिया नगर थाना के कुशियार गांव के निकट पूर्णिया से लौट रहे बंधन बैंक कर्मी को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी जब  मंगलवार को देर शाम अररिया के जयप्रकाश नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया जहां युवक का इलाज चल रहा है. 

    अपराधी जल्द होंगे सलाखों के पीछे

    अररिया एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि विकास कुमार झा नामक बंधन बैंक कर्मी को अज्ञात अपराधियों ने अररिया पूर्णिया बॉर्डर के सियार गांव के पास गोली मार दी है. वही सूचना पर पहुंची पुलिस मामले के तहकीकात में जुट गई है.एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया की विकास कुमार को गोली मारी गई है और उन्हें पूर्णिया रेफर किया गया है उन्होंने कहा की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news