आंगनबाड़ी सेविकाओं का छलका दर्द, कहा- सरकार हमारी मानसिक स्थिति को कर रही खराब, आत्मदाह के लिए हैं मजबूर

    आंगनबाड़ी सेविकाओं का छलका दर्द, कहा- सरकार हमारी मानसिक स्थिति को कर रही खराब, आत्मदाह के लिए हैं मजबूर

    भागलपुर (BHAGALPUR) : बिहार के भागलपुर में आंगनबाड़ी की सभी सेविकाएं अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है. सभी सेविकाएं  पिछले 23 दिनों से यानि 9 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. सेविकाओं ने एक दिवसीय भिक्षाटन करते हुए मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांग को लेकर आवाज उठाई है. मगर इसके बावजूद अब तक इनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है. प्रदर्शनकारी सभी सेविकाओं का कहना है अभी तक सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है.

    सरकार ने मानसिक स्थिति खराब कर दी है- आंगनबाड़ी सेविका

    सेविकाओं का कहना है कि दुर्गा पूजा के बाद अब दीपावली और छठ पर्व आने वाला है.  अब तक हमलोगों की बातों को सरकार अनसुना कर रही है. यह कहीं से सही नहीं है, हमलोग पोलियो उन्मूलन हो या फिर कोरोना समय, जब लोग घरों में बंद रहते थे उस समय भी हम सामने आकर काम कर रहे थे. इसके बाद भी हम लोगों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है.  हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम सभी आंगनबाड़ी सेविका 2024 के चुनाव में जवाब देंगे और सरकार को गद्दी से उखाड़ फेंकेंगे.

    प्रदर्शनकारी सेविकाओं ने कहा कि अगर हमलोगों की बातें नहीं मानी गई तो यह आंदोलन और तेज होगा ,चक्का जाम होगा आत्मदाह तक करना पड़ेगा तो वो भी करेंगे. क्योंकि सरकार ने अब हम लोगों की मानसिक स्थिति बिहार बिल्कुल खराब कर दी है.

    जानिए क्या है 5 सूत्री मांग

    केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मी का दर्जा

    वेतन बढ़ाने की मांग

    बिहार में भी ग्रेच्युटी का भुगतान

    10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि

    सेविका सहायिका की मृत्यु उपरांत एक आश्रित को अनुकंपा का लाभ


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news