बेगूसराय में एनकाउंटर,एसटीएफ और पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली  

    बेगूसराय में एनकाउंटर,एसटीएफ और पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली   

    बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय में एक बार फिर एसटीएफ और जिला पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई. जिसमे एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र शालिग्राम और मल्हीपुर गांव की आसपास की है.घायल अपराधी तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव के रहने वाले राजकिशोर राय का 27 वर्षीय पुत्र शिवदत्त राय है.घायल बदमाश का पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.मुठभेड़ के बाद पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार , कप सीरफ और कैश बरामद किया है.

    इनपुट मिलते ही एसटीएफ की टीम वहां पहुंच गई

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एसटीएफ को इनपुट मिला था कि फरार चल रहा अपराधी शिवदत्त राय साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के आसपास हथियार खरीदने आया है. इनपुट मिलते ही एसटीएफ के टीम वहां पहुंच गई. जिसके बाद स्थानीय थाना को सूचना दिया गया.एसटीएफ और स्थानीय थाना की पुलिस इनपुट वाले जगह पर पहुंची तो दो बाइक पर सवार छह बदमाश पुलिस को देखते ही गोली चलाने लगे. आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई तो एक गोली शिवदत्त राय के जांध में लग गई तो वह गिर गया. जबकि अन्य अपराधी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गए.शिवदत्त राय को पकड़ कर पुलिस ने जब पूछताछ किया तो उसके निशानदेही पर एक घर से 9 पिस्टल,भारी मात्रा में कैश और कफ सिरप बरामद किए गए है.

    अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी

    बताते चलें कि 2 सितंबर 2022 की रात तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकौल पंचायत के सरपंच मीना देवी के बनहारा स्थित घर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी.जिसमें सरपंच के छोटे पुत्र अवनीश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बड़ा पुत्र रजनीश कुमार घायल हो गया था. इस मामले में शिवदत्त राय राय एवं उसके गिरोह के सरगना सहित कई बदमाशों पर नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी.गिरफ्तारी नहीं होने पर एसटीएफ उसके पीछे लगी हुई थी इसी दौरान इनपुट के आधार पर शुक्रवार की देर रात में जब उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी.

    बदमाशों ने पुलिस पर 6-7 राउंड गोली चलाई

    जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पुलिस पर 6-7 राउंड गोली चलाई.जवाब में पुलिस ने भी तीन राउंड गोली चलाई है. एसपी मनीष ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है हथियार बरामद हुआ है.डिटेल बाद में दी जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news