यूटूबर मनीष कश्यप के बेतिया कोर्ट में पेशी के बाद अब पटना में पेश होने का दिया आदेश 

    यूटूबर मनीष कश्यप के बेतिया कोर्ट में पेशी के बाद अब पटना में पेश होने का दिया आदेश 

    पश्चिम चम्पारण : बेतिया कोर्ट में मनीष कश्यप की आज पेशी हुई है. जहां CJM कोर्ट में हुए पेशी के बाद मनीष कश्यप को रिमांड में पटना भेजा गया. मनीष कश्यप पर तीन मामले दर्ज किए गए है. मैनेजर से झड़प मामले में पहले तो बेतिया जेल में रखने की बात हुई और वीडियो कॉन्फ्रेंस से हाजिर होने कहा गया था. मगर फिर वापस CJM कोर्ट ने पटना में पेश होने के लिए जाने का आदेश दिया गया है. मनीष कश्यप पर चनपटिया बीजेपी विधायक उमाकांत सिंह से चुनाव के दौरान मारपीट व रंगदारी करने का आरोप है. इस मामले में मझौलिया में कान संख्या 193/19 कांड दर्ज है. मनीष कश्यप को सुरक्षा घेरे में बेतिया पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के कैंपस में रखा गया है. 

    समर्थको की भारी भीड़

    यूटूबर मनीष कश्यप को बेतिया कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया. बता दें कि तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की कथित पिटाई का वीडियो गलत तरीके से बना कर वायरल करने के आरोप में यूटूबर मदुरई जेल में बंद है. इस दौरान दिल्ली से ट्रेन से बेतिया स्टेशन पर जैसे ही मनीष कश्यप उतरा वैसे ही समर्थको की भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद उसे किसी तरह भारी सुरक्षा के बीच एसपी कार्यालय लाया गया. उनके समर्थको ने स्टेशन पर फूलों की बारिश की जमकर नारा लगाया.

    पिछले पाँच माह से चेन्नई जेल में बंद है मनीष कश्यप

    यहां बता दें कि प्रवासी बिहारी मजदूरों के साथ तमिलनाडू में मारपीट का झूठा वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में को 29 मार्च को तमिलनाडू पुलिस उसे अपने साथ लेकर गयी थी. जिसके बाद पिछले पाँच माह से वह चेन्नई जेल में बंद है.

    मनीष कश्यप के खिलाफ कुर्की जब्ती आदेश

    मझौलिया पुलिस ने 17 मार्च को 2023 को इस मामले में मनीष कश्यप के खिलाफ कुर्की जब्ती आदेश प्राप्त किया था. कुर्की जब्ती की खबर मिलते ही 18 मार्च को मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाना में आत्म समर्पण कर दिया. इस आत्म समर्पण की खबर जैसे ही बिहार आर्थिक अपराध ईकाई को लगी वह उसे झूठा वीडियो अपलोड करने के मामले में अपने साथ ले कर पटना चली गयी, जहां उसने उसे तमिलनाडू पुलिस को सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद मनीष कश्यप चेन्नई जेल में ही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news