जहानाबाद में स्वतंत्रता दिवस से 3 दिन पहले एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम के नारों से गूंजा शहर

    जहानाबाद में स्वतंत्रता दिवस से 3 दिन पहले एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम के नारों से गूंजा शहर

    जहानाबाद (JAHANABAD): जहानाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. जिसमें छात्र-छात्राओं ने 1100 मीटर का तिरंगा लेकर यात्रा का शुभारंभ किया. यह यात्रा शहर के स्पोर्ट्स कंपलेक्स से निकाली गई. बाजार से होते हुए गांधी मैदान में पहुंचकर समाप्त हुआ.

    वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा शहर

    इस दौरान सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया. हर तरफ वंदे मातरम और भारत माता के नारों के साथ पूरा शहर गूंज उठा. बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं एवं स्थानीय लोग इस यात्रा में शामिल थे. पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. भारत माता की जय, वंदे मातरम वीर शहीद अमर रहे के जयघोष से पूरा जहानाबाद गूंज उठा साथ ही झांकी की भी प्रस्तुति की गई. इस मौके पर मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 76 वीं वर्षगांठ पर 1100 मीटर का तिरंगा यात्र निकालकर देश के लिए शहीद हुए वीर योद्धाओं को याद किया है. यात्रा में स्थानीय लोग और छात्र-छात्राओं ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news