फतुहां में अंधाधुध फायरिंग में महिला की मौत, दो गंभीर, आपसी विवाद के बाद हुई हिंसक झड़प में खूनी खेल

    फतुहां में अंधाधुध फायरिंग में महिला की मौत, दो गंभीर, आपसी विवाद के बाद हुई हिंसक झड़प में खूनी खेल

    फतुहा : राजधानी से सटे फतुहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद के बाद हुई हिंसक झड़प ने इलाके में सनसनी फैला दी है. विवाद इतना बढ़ गया कि हथियारबंद हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों को गोली लग गई.

    महिला की मौत, दो की स्थिति गंभीर

    आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल पटना रेफर कर दिया गया है.घायलों की पहचान गांव के ही श्रवण प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र राजन प्रसाद और सुहावन सिंह के 55 वर्षीय पुत्र सागर सिंह के रूप में हुई है. सागर सिंह के सिर में गोली लगी है जबकि राजन प्रसाद के हाथ में गोली लगी है और दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

    SIT का गठन, छापेमारी जारी

    घटना की सूचना मिलते ही पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमारअपने दल बल के साथघटनास्थल पर पहुंचकर  तफ्तीश में जुट गई है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस वारदात के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. वही ग्रामीण एसपी ने फतुहा सीडीपीओ 1 अवधेश कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया . और छापेमारी जारी है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news