दो बच्चों की मां का भाई के साथ चल रहा था अफेयर, पति ने किया विरोध तो पत्नी ने खाया जहर

    दो बच्चों की मां का भाई के साथ चल रहा था अफेयर, पति ने किया विरोध तो पत्नी ने खाया जहर

    मुंगेर (MUNGER) : लोग आजकल प्यार को पाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है. कोई प्यार में सरहद पार कर रहा है तो वही कई आशिक एक दूसरे पर मरने मिटने के लिए भी तैयार है. ऐसी ही प्यार की दीवानगी मुंगेर में भी देखने को मिला जहां  दो बच्चों की माँ आशिक के प्यार में ऐसी पड़ी कि खुद की जान लेने पर भी उतारू हो गई. दरअसल महिला को अपने ही रिश्ते में लगने वाले भाई से प्यार हो गया था. यह मामला मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. दो बच्चों की मां ने प्यार में असफल होने पर जहर खा लिया. जिसके बाद हालत बिगड़ता देख महिला के पति ने पत्नी को अचेत अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया.

    जानिए पूरा मामला

    इस घटना के बाद मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. जहां मामले की जांच की गई. इधर, महिला के पति अभिषेक यादव ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 2018  में दोनों की शादी परिवार के मर्ज़ी से हुई थी. कुछ दिनों से काजल को अपने ही रिश्ते में लगने वाले भाई से प्यार हो गया. लेकिन ज़ब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो महिला ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की. पीड़ित पति अभिषेक ने बताए कि उन दोनों की दो बेटियां हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news