पटना के शाहदरा प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी, स्थानीय लोगों द्वारा उठए जा रहे कई सवाल

    पटना के शाहदरा प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी, स्थानीय लोगों द्वारा उठए जा रहे कई सवाल

    पटना(Patna): बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां प्लाई की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. फिलहाल घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दे दी गई है. फायर ब्रिगेड की टीम औऱ स्थानीय पुलिस आग पर काबू पानें में जुटी हुई है.

    इस से पहले भी लग चुकी है आग

    आगलगी की घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के शाहदरा स्थित एसबीआई बैंक के पास की है. जहां प्लाई फैक्ट्री में भीषण आग लगी है, हालांकि इस प्लाई फैक्ट्री के मालिक ओम प्रकाश गुप्ता हैं. बता दें कि पिछले दीपावली के समय भी इसी फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी. जिसमें कई जिलों से फायर ब्रिगेड की टीम आग पर नियंत्रण पाने में जुटी थी. हालांकि उस समय रात के समय आग लगी थी और करीब 12 से 15 घंटे तक इस आग पर नियंत्रण पाने में समय लग गया था. आज भी उसी फैक्ट्री में लगी है. जिससे लोगों में काफी गुस्सा है.

    उठ रहे हैं सवाल

    इन सबके बीच में सवाल यह उठता है कि जिस फैक्ट्री में कुछ महीने पहले आग लगी थी उसी फैक्ट्री में एक बार फिर से आग कैसे लगी है. इस पर सवाल उठ रहे है, कि इस फैक्ट्री को यहां से हटाया क्यों नहीं गया. हालांकि इस फैक्टरी के बीचो-बीच घनी आबादी गुजर-बसर करती है. फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की कई यूनिट गाड़ियां पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश में लगी हुई है. फिलहाल लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि इस प्लाई फैक्ट्री में कई बार आग लगी है और इसमें किसी भी तरह की कोई सुरक्षा का ध्यान नही रखा जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news