हैवान पति और उसके प्रेमिका ने की नवविवाहिता की हत्या, शव पर पेट्रोल डालकर जलाया,तो पढ़ें लड़की के घरवालों ने क्या किया 

    हैवान पति और उसके प्रेमिका ने की नवविवाहिता की हत्या, शव पर पेट्रोल डालकर जलाया,तो पढ़ें लड़की के घरवालों ने क्या किया 

    नालंदा(NALANDA):जब भी किसी लड़की की शादी होती है, तो वह हजारों सपने लेकर अपने ससुराल जाती है. वह अपने पति से कई तरह के उपेक्षाएं रखती है कि वह उसके हर शौक को पूरा करेगा और उसे हर वह चीज देगा,जिसकी वह हकदार है लेकिन सभी लड़कियां इतनी किस्मत वाली नहीं होती हैं. कुछ लड़कियां ऐसी बदनसीब भी होती हैं जिनको बिना किसी कसूर के शादी के बाद मौत की सजा दी जाती है. एक ऐसा ही मामला बिहार के नालंदा जिले से सामने आया है जहां एक नव विवाहित को उसकी पति ने हत्या कर नदी में फेंक दिया. 

    हैवान पति और उसके प्रेमिका ने की नवविवाहिता की हत्या 

    नालंदा में एक हैवान पति ने नव विवाहिता को अपने प्रेमिका की सहयोग से हत्या कर नदी किनारे पेट्रोल से जलाकर कई टुकड़े में शव को दफन कर दिया और थाना में पत्नी के फरार हो जाने का 4 जून को आवेदन दिया था.बताया जाता है कि नवविवाहिता की हत्या कर नदी किनारे शव दफन कर दिया गया है,इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का और उसके भाई की पिटाई कर दी.पुलिस समस्ती गांव के गोइठवा नदी किनारे से दफन किये गये शव के कंकाल को बरामद किया है. 

    दो महीने पहले हुई थी शादी 

    लड़की के परिवार बालो ने बताया दो माह पूर्व  सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी टिकन केवट अपनी पुत्री अर्निका कुमारी की शादी दीपनगर थाना क्षेत्र के चकदिलावर गांव निवासी राघो केवट के पुत्र दीनानाथ केवट से किया था. शादी के बाद लड़की को पता लगा कि उसके पति का गांव के ही एक महिला से अबैध संबंध है, जिसका वो विरोध करने लगी. इसी विरोध की वजह से दो जून को नवविवाहिता के पति और उसकी प्रेमिका के साथ परिवार वालों ने अर्निका की हत्या कर उसे पेट्रोल से जलाकर नदी किनारे दफन कर दिया था.शव मिलने के बाद लड़की के परिवार वाले आक्रोशित हो गए और लड़का और उसके भाई की पिटाई कर दी. दोनो को जख़्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news