भारत-नेपाल इंटरनेशनल बॉर्डर से एक बांग्लादेशी गिरफ्तार, जानें पूछताछ में इमिग्रेशन विभाग ने क्या किया खुलासा

    भारत-नेपाल इंटरनेशनल बॉर्डर से एक बांग्लादेशी गिरफ्तार, जानें पूछताछ में इमिग्रेशन विभाग ने क्या किया खुलासा

    मोतिहारी(MOTIHARI):पूर्वी चंपारण के रक्सौल में भारत-नेपाल इंटरनेशनल बॉर्डर पर इमिग्रेशन विभाग ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. जो नेपाल से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था.वहीं उसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट के साथ भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी बरामद हुआ है.

    भारत-नेपाल इंटरनेशनल बॉर्डर से एक बांग्लादेशी गिरफ्तार

    पुलिस ने उसकी पहचान श्रवण बरुवा के रूप में की है.  गिरफ्तारी होने के बाद आईबी की टीम, एसएसबी और अन्य सुरक्षा बल थाना पहुंचकर उसका डिटेल लेने और पूछताछ में जुटे हुए हैं, और जानने की कोशिश की जा रही है कि वो बांग्लादेश से भारत कैसे पहुंचा,और भारत में किसकी सहायता से आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाया. शुरूआती पूछताछ में उसके भारतीय नागरिकता को लेकर बोधगया में रहने की जानकारी मिली है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news