रोहतास: धारदार हथियार से 14 वर्षीय बच्चे की हत्या, आपसी विवाद में दिया गया घटना को अंजाम

    रोहतास: धारदार हथियार से 14 वर्षीय बच्चे की हत्या, आपसी विवाद में दिया गया घटना को अंजाम

    रोहतास(ROHTAAS): बिहार के रोहतास जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां आपसी विवाद में धारदार हथियार से 14 वर्षीय बच्चे की हत्या की गई है. आपको बता दें कि अकोढ़ी गोला थाना अंतर्गत मधुरामपुर गांव में आपसी विवाद की वजह से एक 14 वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया.

    मामूली विवाद में की गई बच्चे की हत्या

    बता दें कि मामूली विवाद में मधुरामपुर गांव के रहने वाले महेंद्र यादव का 14 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार उर्फ गोलू की हत्या गांव में रहनेवाले रहने वाले एक युवक लाल यादव उर्फ झुंन्ना यादव ने आपसी विवाद में कर दी.

    गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप

    घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि उसी गांव के रहने वाले रघुनाथ यादव के 28 वर्षीय पुत्र रंग लाल यादव उर्फ झुंन्ना यादव ने की हैं. जिसकी सूचना अकोढ़ी गोला थाने की पुलिस मौके को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news