कैमूर में एक ट्रक से 54 लाख की अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    कैमूर में एक ट्रक से 54 लाख की अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    कैमूर(KAIMUR): बिहार के कैमूर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां कैमूर पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 6,814 लीटर अवैध शराब बरामद किए गए हैं. साथ ही पुलिस ने दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अवैध शराब की बाजार कीमत करीब 54 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है.

    इस मामले को लेकर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने दुर्गावती थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 19 पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 6,814 लीटर अवैध शराब बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गनियारी गांव के विशु कुमार और दूसरा बेलावा चौक के गोलू कुमार के रूप में की गई है. दोनों आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है.

    कैमूर एसपी ने बताया कि 20 जनवरी को मद्द निषेध इकाई पटना के सूचना के आधार पर दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के समीप एनएच 19 के उत्तरी लेन में वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक 12 चक्का ट्रक (UP 37 T 3264) को वाहन जांच के लिए जब रोका गया तो उसमें से लकड़ी के बुरादा के नीचे ऑफिसर चॉइस के 762 कार्टून कुल 22,558 पीस बोतल जबकि शराब की टोटल मात्रा 6,814 लीटर बरामद की गई. जिसकी कीमत 54 लाख 51 हजार 264 रुपया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news