पटना के गर्दनीबाग में दिनदहाड़े सोने की लूट, अपराधी फरार

    पटना के गर्दनीबाग में दिनदहाड़े सोने की लूट, अपराधी फरार

    पटना(PATNA): इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र पुलिस कॉलोनी इलाके की है. यहां चार की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने IIFL गोल्ड फाइनेंस कंपनी से करीब 8 किलो सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गये. दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

    जांच में जुटी पुलिस

    घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है. घटनास्थल पर पुलिस के कई आला अधिकारी भी पहुंच चुके हैं और घटना से संबंधित जानकारी ले रहे हैं. दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल पुलिस फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है.


    बता दें कि बिहार में सोना लूट की घटना नई नहीं है. आए दिन बेखौफ बदमाश आभूषण दुकानों को अपना निशाना बनाते रहे हैं. राजधानी पटना समेत विभिन्न जिलों में सोना लूट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. बीते गुरुवार को वैशाली में बदमाशों ने एक आभूषण दुकान से करोड़ों के सोना और चांदी के आभूषण लूट लिए थे. वहीं शुक्रवार को रोहतास में अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर 6 लाख रुपए लूट लिये हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news