जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़: हिजबुल मुजाहिदीन का एक कमांडर मारा गया, तीन जवान जख्मी


टीएनपी डेस्क (TNP DESK): जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच रात भर मुठभेड चली, जिसमें हिजबुल मुजाहिदीन के एक कमांडर (hizbul commander killed in anantnag encounter) और तीन जवान के जख्मी होने की खबर है. एक आम नागरिक भी जख्मी हुआ है. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए श्रीनगर में 92 बेस अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना कापरान वेरीनाग की है.
#AnantnagEncounterUpdate: #Terrorist Commander of proscribed #terror outfit HM Nisar Khanday killed. #Incriminating materials, #arms & ammunition including 01 AK 47 rifle recovered. #Operation in progress: IGP Kashmir https://t.co/IcYO8dGHn9
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) June 3, 2022
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक IG विजय कुमार ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है, 'प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन का आतंकवादी कमांडर एचएम निसार खांडे मारा गया. आपत्तिजनक सामग्री, एक एके 47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद. अभियान जारी है.' पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ शुक्रवार शाम अनंतनाग के ऋषिपुरा इलाके में शुरू हुई. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के साथ शुरुआती गोलीबारी में तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया.
4+