देश के भावी पीएम हैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ : भाजपा सांसद

    देश के भावी पीएम हैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ :  भाजपा सांसद

    मुजफ्फरपुर (MUZAFARPUR) – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और सांसद अजय निषाद ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया  है. उन्होंने मुजफ्फरपुर में कहा कि सीएम योगी के पास भारी जनाधार है और इस बार के उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनेगी. इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले बयान को लेकर मंत्री मुकेश सहनी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें योगी जिंदाबाद कहना होगा, नहीं तो उनका विनाश तय है.

    मंंत्री पर निषाद समाज को ठगने आरोप

    मौके पर अजय निषाद ने कहा कि वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) अध्यक्ष मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े रहे तो उनका राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा. इसलिए उन्हें चुनाव लड़ने की जिद छोड़ना पड़ेगा और यदि उन्हें भाजपा के साथ रहना है, तो योगी जिंदाबाद कहना पड़ेगा. सांसद अजय निषाद ने कहा कि जब विधानसभा चुनाव में उन्हें 11 सीट एनडीए ने दी थी तब उन्होंने कितनी सीट अपने समाज को दी है और अब ये आरक्षण का मुद्दा लेकर बिहार के चुनाव में कूदे थे अब उत्तर प्रदेश में कूद रहे हैं. वहीं बीजेपी सांसद ने मौके पर यह भी कहा कि अभी उत्तर प्रदेश में गृहमंत्री मौजूद थे. इस दौरान लाखों की संख्या में निषाद समाज के लोग जुटे थे, मंत्री मुकेश सहनी निषाद समाज को ठगने का काम कर रहे हैं और जल्द ही जनता जवाब देगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news