हथियार के बल पर बैंक कर्मी से 12लाख 50 हजार की लूट, मचा हड़कंप, सीसीटीवी में कैद हुआ वारदात

    हथियार के बल पर बैंक कर्मी से 12लाख 50 हजार की लूट, मचा हड़कंप, सीसीटीवी में कैद हुआ वारदात

    शेखपुरा(SHEKHPURA): शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र के जिला न्यायालय के मुख्य द्वार पर एक बैंक कर्मी से साढ़े बारह लाख की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. गौरतलब हो कि बैंक कर्मी राशि लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था की इसी बीच घात लगाए  अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे डाला. इस बाबत पीड़ित कॉपरेटिव बैंक कर्मी हरेराम सिँह ने बताया है की वे अशोक होल्डिंग से 12लाख 50हजार निकाल कर पंजाब बैंक में जमा करने जा रहे थे. तभी अचानक न्यायालय के मुख्य द्वार पर बाईक सवार अपराधियों ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी और दूसरे बाईक सबार ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और पिस्टल दिखाते हुए भाग निकले. इस बीच पीड़ित बैंक कर्मी ने यह भी कहा की दोनों बाईक पर चार लोग सवार थे. हालांकि इस पूरी घटना को लेकर डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया है की आस पास के दुकान का सीसीटीवी खंगाला जा रहा है. दोनों बाईक सवार अपराधी दिख भी गए हैं. पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news