उपेन्द्र कुशवाहा के बयान को सुशील मोदी का समर्थन, कहा नीतीश कुमार एक बार फिर से लालू यादव को देंगे धोखा

    उपेन्द्र कुशवाहा के बयान को सुशील मोदी का समर्थन, कहा नीतीश कुमार एक बार फिर से लालू यादव को देंगे धोखा

    पटना(PATNA): बिहार की सियासत में अभी हलचल मची हुई है. उपेन्द्र कुशवाहा के बयान के बाद बीजेपी भी बयानबाजी करने से पीछे नहीं हट रही हीा. इसी बीच राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बयान देते हुए कहा उपेंद्र कुशवाहा ने जो मुद्दे उठाए हैं उसका जवाब नीतीश कुमार को देना चाहिए.  क्योंकि जगदानंद सिंह ने नवंबर महीने में एक चैनल को साक्षात्कार दिया था जिसमें उन्होंने कहा था 2023 के शुरुआत में तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे और नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति करेंगे और खुद नीतीश कुमार ने कहा है 2025 का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे. कोई न कोई डील तो हुआ है और दोनों पार्टी के मर्जर को लेकर भी सहमति बनी थी. यह बात अलग है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से लालू यादव को धोखा देने जा रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने इस बात को कहा कि जनता दल यूनाइटेड कमजोर हो रही है तो इसमें गलत क्या है. अगर कमजोर नहीं होती जनता दल यूनाइटेड तो गोपालगंज और कुढ़नी में चुनाव क्यों हार जाती. 

    उपेन्द्र कुशवाहा ने क्या दिया है बयान 

    कुशवाहा ने महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए राजद के साथ हुई डील के बारे में सवाल पूछा. इसके साथ ही यह भी आरोप लगया कि नीतीश कुमार को लगातार कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरजेडी के लोग कह रहे हैं कि गठबंधन में डील हुई है. जिन लोगों ने डील की है वे बताएं कि क्या डील हुई है. अगर सार्वजनिक नहीं बता सकते तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुला कर बताएं कि राजद से क्या डील हुई. नीतीश कुमार को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news