Weather Alert: झारखंडवासी हो जाए सावधान! अगले 5 दिनों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट

    Weather Alert: झारखंडवासी हो जाए सावधान! अगले 5 दिनों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले कुछ दिन से मंद पड़े मानसून की रफ़्तार ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है.मौसम विभाग ने इसको लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है. आईएमडी की माने तो आने वाले अगले पांच दिनों तक झारखंड वासियों को बारिश और वज्रपात से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.अगले 5 दिनों तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात  की भी संभावना जताई गई है जिसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट  जारी किया गया है.

    पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

    वही आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज 22 अगस्त को झारखंड के अधिकाशं जिलों में बादल छाए रहेंगे. वहीं बारिश भी होगी., इसके साथ कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.इन जिलों में  गढ़वा,पलामू, चतरा और लातेहार शामिल है.वही आज और कल  दुमका, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, पाकुड़, गोड़्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और वज्रपात  देखा जाएगा जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो और जारी किया गया है.

    पिछले 24 घंटे में झारखंड में दिखा वज्रपात  का कहर

     पिछले 24 घंटे में झारखंड के मानसून की बात की जाए तो अधिकांश जिलों में बारिश देखने को मिली. वही राजधानी रांची में वज्रपात का कहर देखा गया जहां चान्हो में वज्रपात  से तीन छात्राओं की मौत हो गई.बताया  जा रहा है कि 3:30 बजे  स्कूल की छुट्टी के बाद सभी अपने घर लौट रही थी तभी वज्रपात की चपेट में आने से उनकी जान चली गई. 

    सरायकेला में रात भर होती रही मध्यम दर्जे की बारिश

    कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां भी हल्की फुल्की बारिश देखने को मिली लेकिन सरायकेला में रात भर मध्यम बारिश होती रही. वहीं आज सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news