भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद बिहार में बवाल, कल राजभवन मार्च, जेपी नड्डा ने कहा होश खो चुकी है नीतीश सरकार

    भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद बिहार में बवाल, कल राजभवन मार्च, जेपी नड्डा ने कहा होश खो चुकी है नीतीश सरकार

    पटना(PATNA)- विधान सभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा विजय सिंह की मौत के बाद बिहार की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीतीश सरकार पर होश गंवाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बात-बात में नैतिकता की दुहाई देने वाले नीतीश कुमार की नैतिकता अब कहां चली गयी है, शांति पूर्ण प्रर्दशन करते लोगों पर पुलिस का यह ताडंव किस ओर इशारा कर  रह है, आखिर लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश क्यों की जा रही है. घटना के विरोध में कल भाजपा के द्वारा राजभवन मार्च की घोषणा की गयी है, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि हम राज्यपाल से मिलकर पूरे  मामले की जानकारी देंगे, और सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी करेंगे

    चाचा भतीजा को देना होगा एक एक लाठी का हिसाब

    जबकि केंद्रीय मंत्रीय अश्वनी चौबे ने इस घटना की तुलना आपातकाल से करते हुए कहा कि चाचा भतीजे की इस जोड़ी को हमारे कार्यकर्तोओं पर किए गये एक-एक लाठी का हिसाब देना होगा. भाजपा की ओर से जारी एक ट्वीट में यह दावा किया गया कि बिहार पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं छोड़ा, उन पर जम कर लाठियां चलाई गयी, यह महागठबंधन सरकार की बेशर्मी है.

    चिराग पासवान ने भी खोला मोर्चा

    लोजपा सांसद चिराग पासवान ने इसकी आलोचना की है, अपने ट्वीटर अकाउंट पर चिराग ने लिखा कि  “सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री जी की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली। बताएं न नीतीश कुमार जी कि इन कार्यकर्ताओं का क्या कसूर है,यह बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है ? मैं विजय सिंह जी की दुःखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करता हूं साथ ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की शोक संतप्त परिजनों को धैर्य और दुख सहने का संबल प्रदान करें?

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर फेंका मिर्ची स्प्रे

    इस बीच खबर यह भी है कि जब डाक बंगला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गयी, तब उनके द्वारा पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी की शुरुआत की गई, पुलिस कर्मियों को उपर मिर्ची का स्प्रे भी किया गया, जिसके  बाद पुलिस ने लाठीचार्ज की शुरुआत की, इसी लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हुई, और कई दूसरे नेताओं को भी चोट आई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news