Big Breaking:- चंपई कैबिनेट के मंत्रियों को मिला विभाग, बसंत सोरेन बनें पथ और भवन निर्माण मंत्री, जानिए किस मंत्री को क्या मिला  

    Big Breaking:- चंपई कैबिनेट के मंत्रियों को मिला विभाग, बसंत सोरेन बनें पथ और भवन निर्माण मंत्री, जानिए किस मंत्री को क्या मिला  

    Tnp desk:- चंपाई कैबिनेट के मंत्रियों को आज राजभवन में शपथ दिलायी गई. इसके साथ ही इनके विभाग का भी बंटवारा हो गया है. आईए जानते है, किन-किन मंत्रियों को कौन-कौन विभाग मिला है. 

    1.पहली बार मंत्री बने और शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन को पथ व भवन निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग  मिला है. 
    2.कांग्रेस कोट से  मंत्री बने आलमगीर आलम को ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग मिला है. 
    3.राजद कोट से  मंत्री बने इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास और उद्योग विभाग मिला है. 
    4.कांग्रेस कोटे से मंत्री बनें डॉ रामेश्वर उरांव को वित विभाग, योजना एवं विकास विभाग , वाणिज्य कर विभाग मिला है. 
    5.जेएमएम विधायक और दिवंगत जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है 
    6.जेएमएम विधायक हफीजुल हसन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग निबंधन विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग दिया गया है. 
    7.जेएमएम विधायक मिथिलेश ठाकुर भी मंत्री बनाये गये. उन्हें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मिला है
    8.कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है.  
    9.कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया है 
    10.वही पहली बार जेएमएम कोटे से मंत्री बनें विधायक दीपक बिरुआ को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और परिवहन विभाग का मंत्री बनाया गया है. 

    कांग्रेस के साथ ही ज्यादातर मंत्री जो पहले से हेमंत सरकार के दौरान मंत्री पद पर थे, उनके विभाग से छेड़छाड़ नहीं ही की गई है. जबकि , कांग्रेस के जिन चार विधायकों ने पहले मंत्री बनें, उनके विभाग भी चंपई सरकार के दौरान नहीं बदला. वो अभी भी उसी विभाग के मंत्री पद पर है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news