भीम आर्मी के सुप्रीमों चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, कार सवार हमलावरों ने की फायरिंग

    भीम आर्मी के सुप्रीमों चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, कार सवार हमलावरों ने की फायरिंग

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):- सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है. कार सवार हमलावरों ने चंन्द्रशेखर पर गोलियां चलाई, लेकिन बाल-बाल बच गाए. चन्द्रशेखर को गोली छूकर निकल गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये. बाद में उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि चन्द्रशेखर आजाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ काफिले में शामिल होकर घर की ओर जा रहे थे.  

    पीठ से छूकर निकली गोली

    हमलावरों की फायरिंग से गोली चंद्रशेखर की पीठ को छूकर निकल गई. वे बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब गांधी कॉलोनी में एक कार्यक्रम के बाद लौट रहें थे . चन्द्रशेखर आजाद की फॉर्च्यूनर कार पर स्विफ्ट डिजायर कार , जिसका नंबर एचआर 70D 0278  इसपर सवार दो लोगों ने फायरिंग कर दी. एक गोली चंद्रशेखर के कमर को छूकर निकल गई. वही, खून निकलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की थी. पुलिस हमलावरों की तलाश में नाकेबादी कर दी है, और लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news