भांजे से ही इश्क फरमा ली मामी, एक दिन दोनों हो गये फरार, बेचारा मामा थाने पहुंचाकर करने लगा फरीयाद, पढ़िए अजब प्रेम की गजब कहानी ?

    भांजे से ही इश्क फरमा ली मामी, एक दिन दोनों हो गये फरार, बेचारा मामा थाने पहुंचाकर करने लगा फरीयाद, पढ़िए अजब प्रेम की गजब कहानी ?

    टीएनपी डेस्क (Tnp Desk):-  इश्क का रंग कभी भी किसी पर चढ़ जाता है, ये न तो रिश्ते की मर्यादा को झांकता है औऱ न ही उम्र के बंधन को ही मानता है. सच्चाई है कि प्यार अंधा होता है और कभी-कभी हवस की भूत में सबकुछ लांघ जाता है. इतिहास गवाह है कि इश्क में कितनी लड़ाईयां हुई है औऱ कितने घर उजड़े हैं. कितनी जिंदगियां बर्बाद हो गई. इसलिए कहा भी जाता है कि मोहब्बत की राह इतनी आसान नहीं होती. आज भी सूचना क्रांति के जमाने में प्यार का अंदाज बदला है, लेकिन फितूर आज भी कायम है. जो कम नहीं हुआ है.बल्कि बढ़ ही गया है.

    मामी-भांजे की प्रेम कहानी

    आज हम ऐसे ही एक लव स्टोरी को बताने जा रहे है, जो रिश्ते की सारे बंधनों को तोड़कर फरार हो गये औऱ ऐसी लकीर खींच गये कि जो कोई भी सुनेगा, बस यही कहेगा कि प्यार जो न करवाए. यूपी के बंदायू में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया जब मामी अपने भांजे से ही दिल लगा बैठी. उधौती थाना इलाके के एक गांव की महिला इश्क में इतनी अंधी हो गई कि ससुराल से पैसे और गहने लेकर भांजे के साथ फरार हो गई. महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है. जब उसे इसकी जानकारी हुई तो थाने में गुहार लगाकर अपनी पत्नी और भांजे की वापसी के लिए तहरीर दी.

    मामा ने थाने में लगाई फरीयाद

    पीड़ित पति ने थाने में बताया कि 10 जून को उसकी पत्नी दवा लेने के बहाने निकाली थी. लेकिन उसके बाद वह वापस आयी ही नहीं.बाद में मालूम पड़ा कि उसका भांजा उसे लेकर फरार हो गया है. उसकी पत्नी घर से 30 हजार रुपए और गहने भी लेकर चली गई है. उसका कहना था कि जब यह घटना हुई, तब दिल्ली से वापस आने के बाद काफी खोजबीन की. लेकिन उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला. बाद में मालूम पड़ा कि उसका भांजे के साथ उसका चक्कर चल रहा था और उसी के साथ वह फरार हो गयी.

    मामी ने लांघी सारी मर्यादाएं

    गांववालों की माने तो मामा दिल्ली में मेहनत मजदूरी का काम करते है, उसकी इसी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर भांजा अपनी मामी से मिलने के लिए अक्सर आता रहता था. इस दरमियान ही दोनों के बीच नजदीकीयां बढ़ी और फिर अहिस्ते-अहिस्ते यह रिश्ता प्यार में बदल गया. हालांकि, मामी-भांजे की यह प्रेम कहानी काफी चर्चा का केन्द्र यहां बनी हुई है. इसके चलते काफी बदनामी भी मामी-भांजे की हो रही है. लोग ताने दे रहे थे कि बेचारा पति दिल्ली में खून-पसीना बहाकर पैसे दे रहा था. वही उसकी पत्नी अपने भांजे से इश्क फरमाकर सारी मर्यादाएं ही लांघ गई. फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news