गजब गुंडागर्दी है भाई ! CNG भरवाने पर पैसे मांगे तो नकाबपोश बदमाशों ने सैल्समेन को जमकर पीटा, देखिए वायरल वीडियो

    गजब गुंडागर्दी है भाई ! CNG भरवाने पर पैसे मांगे तो नकाबपोश बदमाशों ने सैल्समेन को जमकर पीटा, देखिए वायरल वीडियो

    टीएनपी डेस्क (Tnp Desk):- कुछ दिन पहले उत्तरप्रदेश के हरदोई में सीएनजी भरवाने के दौरान एक लड़की ने लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर सेल्समेन पर ही तान दी थी. काफी बवाल और हंगामा मचा था. यह खबर काफी सुर्खियों में रही थी औऱ अभी भी बनीं ही हुई है.

    पैसे मांगने पर कर दी पिटाई

    अब योगी जी के शासन में एक औऱ गुंडागर्दी और बदमाशी का नंगा सच देखने को मिला. जिस लोगों ने ये वीडियो देखा, उसने जरुर इन गुंडों के बेखौफ अंदाज को देखा और इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार मान रही है. जिसे अब गुंडे डरते नहीं है. यह घटना यूपी के बुलंदशहर के औरंगाबाद में एक सीएनजी पंप स्टेशन पर बदमाशों ने सेल्समेन की जमकर पिटाई कर दी. कसूर कुछ नहीं था बल्कि उसने सीएनजी भरवाने के पैसे मांग लिए थे. फिर क्या था बेचारे सेल्समेन को तो धर के ऐसे कूटाई कर दिए जैसे उसने पैसे मांगकर बहुत बड़ा गुनाह कर दिया.

    इनकी गुंडागर्दी और बदमाशी का प्रकरण औरंगाद स्टेट हाइवे के एक फिलिंग स्टेशन का है. जहां नाकाबपोश बदमाशों ने तो पहले सीएनजी भरवाया और पैसे मांगने पर बेरहमी से पीट दिया. आप वीडियो में खुद देख सकते हैं कि इन गुंडों को न तो पुलिस प्रशासन का डर है और न ही अपनी करतूतों का ही कोई इल्म हैं. ये वीडियो 17 जून की रात की बताई जा रही है. सोशल मीडिया में इस बेतरतीब तरीके से पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, इस वीडियों की सच्चाई की पुष्टि The Newspost नहीं करता है.

     

    एक आरोपी पकड़ाया

    सेल्समेन ने इसकी शिकायत थाने में जाकर की , इसके बाद पुलिस एक्शन में आई औऱ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को पकड़कर जेल में भर दिया. अन्य बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है. बहुत जल्द ही पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले को पहचान लिया है. जल्द ही बाकियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी.

    इस मामले में पुलिस ने बताया कि अगौता थाना क्षेत्र के सेगा जगतपुर के रहने वाले सोमवीर का बेटा नीशू उर्फ निशांत अपनी कार में सीएनजी भरवाने गया था. जहां पैसों की लेनदेन को लेकर निशू और सेल्समेन के बीच विवाद हो गया. इसके बाद निशू ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर सेल्समेन के साथ मारपीट की. पुलिस एक आरोपी को पकड़ ली है और बाकियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

    वायरल वीडियों में देखे तो जिस तरह पिली टी शर्ट पहने सैल्समेन की पिटाई लाठी और डंडों से की गई. वह बहुत ही शर्मनाक थी. यह खुलेआम इन गुंडो के बढ़ते मंसूबों का ही परिचायक था. अगर पुलिस का डर रहता तो लाजमी है कि ऐसी हरकत करने के लिए बार-बार सोचते. लेकिन, शायद उनके जेहन में ये डर ही गायब था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news