महज़ छह साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में कराया अपना नाम दर्ज, जानिये रांची के इस होनहार के बारे में  

    महज़ छह साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में कराया अपना नाम दर्ज, जानिये रांची के इस होनहार के बारे में  

    रांची (RANCHI): जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में पहली कक्षा में पढ़ते हैं विवान शौर्या. उम्र है 6 वर्ष. लेकिन आज इनकी शोहरत की बुलंदी झारखंड की सीमा से पार समूची दुनिया में प्रतिभा के परचम लहरा रही है. दरअसल उन्होंने इतनी कम उम्र में बहुत बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. इतनी छोटी उम्र में अपना नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स 2022 में दर्ज करा लिया है. इसकी वजह है, 129 पेंटिंग्स बनाना.  ये पेंटिग्स बड़े अकार A3 या उससे बड़े आकार के पेपर पर आयल पेस्टल रंगों से उकेरी गई है . पेंटिंग्स बनाते हुए सभी के वीडियो भी बनाया है.

    सम्मान से नवाज़े गए

    विवान को इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स की ओर से प्रमाणपत्र और मेडल से नवाज़ा गया है. साथ ही साथ विवान के अचीवमेंट को राष्ट्रीय टीवी चैनल सुदर्शन टीवी में  भी प्रसारित किया गया है.  विवान ने गणेश भगवन, गौतम बुद्धा, श्री कृष्णा, समुंदरी जीवन, पशु-पक्षी, जीव-जंतु, प्रकृति, अंतरिक्ष, वास्तु चित्रण आदि को कागज पे उकेरा है. विवान के स्कूल प्रिंसिपल समरजीत जाना और टीचर्स ने भी बधाई दी है.

     

    होनहार बिरवान के होत चिकने पात

    कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के संथापक व  चित्रकार विवान के पिता और गुरु भी हैं. उन्होंने बताया कि विवान ने 2 वर्ष की छोटी उम्र से ही पेंटिंग बनाना शुरू कर दिया था. लॉक डाउन के समय का सदुपयोग कर विवान ने पेंटिंग्स बनाना शुरू किया और लगभग 150 से अधिक पेंटिंग्स बनाई. इस दौरान विवान ने 20 से अधिक अन्तराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिलास्तर के पुरस्कार भी प्राप्त किये. मां रजनी कुमारी ने बताया कि विवान पेंटिंग के अलावा एक्टिंग, रोल प्ले, कहानी वचन, भाषण, कविता वचन और पियानो में भी अपनी प्रतिभा से बड़े बड़े मंच पर प्रदर्शित कर पुरस्कार प्राप्त किये हैं.

    विवान का Youtube चैनल भी

    विवान का एक Youtube पे चैनल भी है https://www.youtube.com/VIVAANSHOURYA , जहाँ इनके कई वीडियोज़ है. जिसमें ये धारा प्रवाह स्वामी विवेकानंदा के रूप में शिकागो स्पीच दे रहे हैं. वहीं श्री कृष्णा, महादेव, श्री राम, गौतम बुद्धा, महात्मा गाँधी , सुभाष चन्द्र बोस, शिवाजी, के रूप में उनके अनमोल वचनों को बता रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news