Merry Christmas 2023:  रांची में क्रिसमस की धूम, जानिए क्रिसमस मनाने के पीछे की वजह 

जाते जाते ये साल हर साल की तरह कुछ खट्टी तो कुछ मीठी यादें देकर जा रहा है. इस बीतते हुए साल के अब कुछ ही दिन शेष रह गए है. ऐसे में नए साल का स्वागत करने के लिए जहां एक ओर सब तैयार है वहीं हर बार की तरह न्यू ईयर से पहले क्रिसमस फेस्टिवल ने भी वातावरण में अपनी छटा बिखेर दी है. झारखंड की राजधानी रांची में भी क्रिसमस को लेकर लोगों में बहुत उत्साह और धूम है. वहीं रांची के विभिन्न गिरजाघर में भी रविवार देर शाम के बाद सोमवार सुबह में भी विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई.

Merry Christmas 2023:  रांची में क्रिसमस की धूम, जानिए क्रिसमस मनाने के पीछे की वजह