मौनी अमावस्या कल, मौन रहकर करें गंगा स्नान, इस मंत्र का जाप करने से मिलेगा मनोवांछित फल 

    मौनी अमावस्या कल, मौन रहकर करें गंगा स्नान, इस मंत्र का जाप करने से मिलेगा मनोवांछित फल 

    देवघर(DEOGHAR): माघ मास कृष्ण पक्ष अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहते हैं. इस दिन मौन धारण करते हुए स्नान करने से लंबी उम्र के साथ साथ कई मनवांछित फल की प्राप्ति होती है. कल यानी 9 फरवरी को मौनी अमावस्या है।इस दिन दान पुण्य करने से भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है. 

    मनोवांछित फल के लिए इस मंत्र का जाप करें

    मौनी अमावस्या के दिन मौन धारण करते हुए नित्यकर्म कर स्नान करने की परंपरा है. इस दिन गंगा स्नान करने से एक साल तक गंगा स्नान करने जैसा फल प्राप्त होता है. कल की अमावस्या को जानकर खास बता रहे है. स्नान करने के बाद 108 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें या फिर 30 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॐ नमः शिवाय नमः का मंत्र जपने से लंबी आयु सहित मनोवांक्षित फल की प्राप्ति होती है. 

    इस चीज़ का करें दान तो भगवान की रहेगी विशेष कृपा

    मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान का महत्व है. गंगा स्नान नही करने वाले नदी,कुआं या चापाकल के पानी मे गंगा जल डालकर स्नान कर सकते हैं. स्नान करने के बाद दान अवश्य कीजिये. अन्न,वस्त्र,दक्षिणा देने से भगवान की विशेष कृपा रहती है. इस दिन तिल का दान सर्वोत्तम माना जा रहा है. 

     रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news