Valetine Day वीक के दौरान सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हो रहा है Anti-Valentine's Day, पढ़िये इसका मतलब

    Ranchi, Jharkhand
    Why is Anti-Valentine's Day trending on social media during Valentine's Day week? Read its meaning। Veletine Day वीक के दौरान सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हो रहा है Anti-Valentine's Day, पढ़िये इसका मतलब

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): वैलेंटाइन डे वीक चल रहा है ऐसे में सभी प्रेमी युगल एक दूसरे पर प्यार बरसा रहे है और सरप्राइज देने के लिए अलग-अलग तरीके भी खोज रहे है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एंटी वैलेंटाइन डे शब्द काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है.अब वैलेंटाइन डे वीक के दौरान एंटी वैलेंटाइन डे क्या नया निकाल कर सामने आया है. चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते है.

    क्या है एंटी वैलेंटाइन डे

    7 दिनों तक चलने वाले वैलेंटाइन डे वीक का आज छठा दिन है.ऐसे में सभी एक दूसरे से प्यार की बरसात कर रहे है लेकिन वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एंटी वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट कर रहे है. इसका सेलिब्रेशन उन लोगों में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है जो सिंगल है या जिसका ब्रेकअप हो चुका है.एंटी वैलेंटाइन डे सेल्फ लव फ्रेंडशिप को बढ़ावा देने का सेलिब्रेशन है,जो महिलाओं के बीच काफी ज्यादा फेमस है.ऐसे में चलिए आज इसके बारे में जानते है. आखिर महिलाएं ही इसे सबसे ज्यादा क्यों पसंद कर रही है और इसे कैसे सेलिब्रेट किया जाता है.

    महिलाओं में काफी मशहूर है यह शब्द

    वैलेंटाइन डे मनाते समय, लोग लाल रंग की ड्रेस पहनते है, वही लाल गुलाब देते हैं, लेकिन एंटी वैलेंटाइन डे का मतलब, प्यार का विरोध करना बिल्कुल नहीं है, बल्कि इसमे सेल्फ लव को सेलिब्रेट किया जाता है. जिसमे ज्यादा लोग अपने दोस्तों के साथ इसे सेलिब्रेट करते हैं और पारंपरिक कैंडल लाइट डिनर की जगह काले रंगों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है.यहां ऐसे दोस्तों का ग्रुप आता है जिसका ब्रेकअप हो चुका है या जो सिंगल है.

    सिंगल और ब्रेकअप होने के बाद मनाया जाता है ये दिन

    दरअसल वैलेंटाइन डे आते ही वैसे लोग काफी ज्यादा मायुस हो जाते हैं जो सिंगल हैं या जिनका ब्रेकअप हो चुका है ऐसे में एंटी वैलेंटाइन एक अच्छा ऑप्शन इन लोगों के लिए हो सकता है.एंटी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए आपको किसी पार्टनर की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि आपको अपने दोस्तों की जरूरत पड़ती है.वह भी ऐसा दोस्त जो सिंगल है या जिसका ब्रेकअप हो चुका है.खासकर महिलाएं इस दिन को काफी ज्यादा मनाती है.वही यहां दुसरों पर प्यार लुटाने की जगह खुद को तवज्जो दिया जाता है और खुद पर ही प्यार बरसाया जाता है खुद को स्पेशल फील कराया जाता है. यह शब्द इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंडिंग में है. लड़कियों का साफ संदेश होता है कि वह अकेली खुश रहना जानती है उन्हें किसी पार्टनर की जरूरत नहीं है.खुश रहने के लिए खुद पर निर्भर रहना चाहिए ना कि किसी दूसरे पर.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news