Weather Update: झारखंड वासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, आज इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    Weather Update: झारखंड वासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, आज इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले कई दिनों से कड़कड़ाती धूप की वजह से लोगों की हालत खराब है, तो वही बढ़ते तापमान से गर्मी में बढ़ोत्तरी हो रही है, जो लोगों की परेशानी का सबब बन रहा है.वहीं आज झारखंड वासियों को बढ़ती गर्मी और कड़कड़ाती धूप से राहत मिल सकती है, क्योंकि आज झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे तो वहीं कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. शुक्रवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका व पाकुड़ जिले को छोड़ कर अन्य कई जिलों में गर्जन के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, तो वहीं  न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री तक लुढ़क चूका है, जिससे आज गर्मी से राहत मिलेगी.

    अगले तीन दिनों में 4 डिग्री चढ़ेगा पारा

    वहीं मौसम विभाग की माने तो कल यानि शनिवार से एक बार फिर झारखंड का मौसम सामान्य हो जाएगा तो वहीं आनेवाले अगले 3 दिनों में झारखंड के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी, जिससे लोगों को फिर एक बार गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24  डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.



    Related News