Weather Forecast: झारखंड में अगले 3-4 दिनों तक तांडव दिखाएगा मानसून! हेवी रेन को लेकर इन जिलों में अलर्ट जारी

    Weather Forecast: झारखंड में अगले 3-4 दिनों तक तांडव दिखाएगा मानसून! हेवी रेन को लेकर इन जिलों में अलर्ट जारी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर पूरी तरह से देखा जा रहा है.यही वजह है कि झारखंड के सभी जिलों में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश हो रही है.पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश की बात की जाए तो सबसे अधिक बारिश पलामू जिले में 86 मिलीमीटर हुई तो वहीं सबसे अधिक तापमन सरायकेला जिला का 35.5 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम तापमन राजधानी रांची में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आज यानी रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में भारी बारिश की संभावना है.

    अगले तीन-चार दिनों तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आनेवाले तीन-चार दिन तक झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का जबरदस्त तरीके से असर देखा जाएगा और झारखंड में भारी बारिश होगी.वही भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों को सचेत रहने की चेतावनी भी दी गई है.

     हैवी रैन को लेकर इन जिलों में अलर्ट जारी

    आज पुरा राज्य में भारी बारिश की संभावना है तो वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में साहिबगंज, चतरा, गोड्डा, दुमका जामताड़ा, लातेहार जिला शामिल है इन जिलों के लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

    पढें अपने जिले का संभावित तापमान

    झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.



    Related News