Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में तांडव मचा सकता है मौसम,IMD का अपडेट

    Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में तांडव मचा सकता है मौसम,IMD का अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड की राजधानी रांची और कोल्हान प्रमंडल के कुछ जिलों में बारिश का असर देखा गया जहां दोपहर 2:00 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को कड़क धूप और उमस वाली गर्मी से राहत मिली.आज यानी 23 सितंबर को मौसम की बात की जाएगी तो आज भी झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

    26 सितंबर तक बारिश से राहत की उम्मीद नहीं

    मौसम विभाग की माने तो आज यानी 23 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश तो कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी. जिससे झारखंड में धूप से लोगों को राहत मिल सकती है लेकिन दुर्गा पूजा के मेले में खलल पड सकता है.

    इन जिलों में दिखेगा बारिश और वज्रपात  का असर

    आज झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां सिमडेगा और राजधानी रांची में बारिश का असर देखने को मिलेगा, जहां गरज के साथ बारिश होगी तो वही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चल सकती है.जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

    पिछले 24 घंटे में कोल्हान में दिखा बारिश का असर

    कोल्हान प्रमंडल  के मौसम की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान सरायकेला में दोपहर 2:00 बजे के बाद 2 घंटे तक लगातार बारिश हुई वही आज यानी मंगलवार की सुबह से ही झमाझम बारिश का असर देखा जा रहा है.बारिश की वजह से कोल्हन वासियों को गर्मी से राहत भी मिल सकती है.

    तीन डिग्री गिरा झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान  में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 24 घंटे में इसमे दो डिग्री की बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्युनतम  तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news