Weather Alert:झारखंड के इन पांच जिलों में आज दिखेगा मौसम का जोरदार असर,भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट 

    Weather Alert:झारखंड के इन पांच जिलों में आज दिखेगा मौसम का जोरदार असर,भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में आज यानी 13 जुलाई के दिन भी लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलनेवाली है. मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के 5 जिलों में बारिश भारी तबाही मचा सकती है वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है इसके साथ ही लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

     इन पांच जिलों में आज दिखेगा मौसम का जोरदार असर

    मौसम विभाग के अनुसार आज जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है उन जिलों में सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा शामील है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई तक झारखंड के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं 16 जुलाई के बाद झारखंड में बारिश का दौर थम सकता है.

    अभी भी इन पांच जिलों में सामान्य से कम हुई है बारिश

    जिस तरीके से एक जून महीने से लगातार बारिश हो रही है उसने झारखंड में कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालाकी अभी भी झारखंड के 5 जिले ऐसे है जहां सामान्य से कम बारिश हुई है.मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून से 12 जुलाई 2025 तक देवघर, गढ़वा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जितनी बारिश होनी चाहिए थी उससे 21 से 29% कम हुई है.

    अगले 24 घंटे में 1 डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्युनतम तापमान में 1° के गिरावट आइ है. हालांकी अधिकतम तापमान में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. वही आने वाले अगले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news