Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए मौसम पर IMD का ताजा अपडेट

    Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए मौसम पर IMD का ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने की वजह से लगातार झमाझम बारिश हो रही है.पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों की बात की जाए तो कहीं भारी तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई. वहीं आज यानि रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी राज्य में अच्छी खासी बारिश की संभावना है. 24 घंटे में अधिक बारिश की बात की जाए तो सिमडेगा में 119 मिलीमीटर बारिश हुई है. वह सबसे अधिक तापमान देवघर में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान रांची में 23.9 डिग्री सेल्सियस दरज किया गया.

    आज झारखंड में जबरदस्त असर दिखाएगा साउथ वेस्ट मॉनसून

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आज राज्य के कई जिलों में दक्षिण पश्चिम मौसम और चक्रवाती परिसंचरण का जबरदस्त असर देखा जाएगा. जिसमें लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. आज IMD की ओर से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी, सिमडेगा और गुमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी गई है. वही कुछ जिलों जैसे रांची, लातेहार, पलामू बोकारो, हज़ारीबाग़ और कोडरमा में भी बारिश से लोगों को सचेत रहने की जरूरत है.

    पढें अपने जिलो का संभावित तापमान

    झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.



    Related News