टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले चार-पांच दिनों से लगातार हो रही कड़क धूप की वजह से लोगों का हाल बेहाल था वही गुरुवार से झारखंड का मौसम का मिजाज बदला और अधिकांश जिलो में गरज के साथ बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया.और लोगों ने राहत की सांस ली.वहीं आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
पढे 15 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 15 सितंबर, झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे.हलांकि इस दौरान हल्की फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है.लेकिन धूप नहीं निकलने की वजह से तपमान में गिरावट होगी. वही मौसम भी सुहाना रहेगा.मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ़ झारखंड के क्षेत्र से होकर गुजर रहा है जिसका असर झारखंड पर देखने को मिल रहा है.
पढे कोल्हान के मौसम का हाल
वही बात हम कोल्हान प्रमंडल के जिलों में करें तो पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम सरायकेला में दो-तीन घंटे तक शाम के समय जबरदस्त बारिश हुई.जिससे उमस वाली गर्मी से लोगो को राहत मिली. वहीं आज सुबह से ही सरायकेला में छितपुट बारिश हो रही है.संभावना है कि आज भी कोल्हान में बारिश होगी.
पिछले 24 घंटे में और एक डिग्री गिरा झारखंड का पारा
पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो उसमे 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग का कहना है अगले 24 घंटे में आने वाले 1 डिग्री की बढोतरी भी हो सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


