टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और कड़क धूप से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन सोमवार शाम हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली.खासकर कोल्हान क्षेत्र के जमशेदपुर और सरायकेला में लगभग आधे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया.
आज इन जिलों में बारिश से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को झारखंड में मिला-जुला मौसम रहने की संभावना है.गढ़वा, पलामू और चतरा को छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते है.कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.
आज इन जिलो में हिटवेब का अलर्ट
वही धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा जैसे जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है साथ ही वज्रपात का खतरा भी बना रह सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.उत्तर-पश्चिमी झारखंड में हीट वेव का असर अभी भी जारी रह सकता है.पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाया.कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें सबसे अधिक 9.8 मिमी बारिश पाकुड़ में दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में गर्मी का असर अभी भी बना रहा.
पढ़े अपने जिले का हाल
रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री जा सकता है.

