टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले पांच दिनों से झारखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है.इससे लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत मिली है.हालांकि कुछ जिलों में अभी भी उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही है, लेकिन अधिकांश इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है.मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल रही है कई जिलों में वज्रपात की संभावना भी बनी हुई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
आज भी बिगड़ा रहेगा झारखंड का मौसम
आज यानी मंगलवार को भी झारखंड के अधिकतर जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. आंधी-तूफान को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है.वहीं बुधवार के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि कल भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है.
आज इन कई जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट
जिन जिलों में आज बारिश और आंधी की ज्यादा संभावना है उनमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, गिरिडीह और देवघर समेत लगभग 15 जिले शामिल है. इन इलाकों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले झारखंड का तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो अब घटकर 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया है.
पढ़े अपने जिले का हाल
रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.

