Weather Update: झारखंड के 8 जिलों में तबाही मचा सकता है साउथ वेस्ट मानसून! भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

    Weather Update: झारखंड के 8 जिलों में तबाही मचा सकता है साउथ वेस्ट मानसून! भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण पश्चिमी मानसून के सक्रिय होने की वजह से झारखंड में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो सबसे अधिक बारिश धनबाद में 100.8 मिलीमीटर हुई. वही सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 35.5 डिग्री सेल्सियस,सबसे कम 22.6 डिग्री सेल्सियस से रांची में दर्ज किया गया.

    आज भी झारखंड में होगी अच्छी खासी बारिश

    वहीं आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में अच्छी खासी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आज कुछ जिलों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन अपना जबरदस्त असर दिखाएगा जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

    8 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट 

    आज मौसम विभाग की ओर से जिन आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है उन जिलों में रांची, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां,सिमडेगा गुमला और खूंटी शामिल है. आज इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.आज यहाँ के लोगों को भारी बारिश के वज्रपात से भी सचेत रहने की जरूरत है.

    पढ़े अपने जिलों का संभावित तापमान

    झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.



    Related News