टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम लोगों को लगातार कन्फ्यूज कर रहा है. राज्य के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश हो रही है, तो कहीं भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. मौसम विभाग ने शनिवार को भी कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है, जबकि पलामू और गढ़वा में हीट वेव जैसे हालात बने रहने की संभावना जताई गई है.
पढ़िये आज का हाल
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना कम बताई गई है.
रांची और आसपास के इलाकों में भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश
राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है.वहीं पलामू और गढ़वा में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां हीट वेव जैसे हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. शनिवार को भी इन इलाकों में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान करेगी.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.

