इंस्टाग्राम पर दोस्ती,फिर नाबालिग दोस्तों ने लड़की को फुसलाया और कर दिया बड़ा कांड, पढ़े क्या है पूरा मामला

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती,फिर नाबालिग दोस्तों ने लड़की को फुसलाया और कर दिया बड़ा कांड, पढ़े क्या है पूरा मामला

    पटना (PATNA): आज कल के दौर में युवाओं में इंस्टाग्राम ,फेसबुक, रील का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि वो फेमस होने के लिए कुछ भी कर रहे है .जहां युवा फेमस होने के चक्कर में हनी ट्रैप का शिकार होते जा रहे है. कुछ ऐसा ही बिहार की राजधानी पटना में रहने वाली युवती के साथ भी हुआ है.

    पढ़े क्या है पूरा मामला 

    घटना पटना के कोतवाली इलाके के होटल गली का है ,जहां एक नाबालिग के साथ गैंग रेप हुई है.जानकारी के अनुसार 4 नाबालिग लड़कों ने घटना को अंजाम दिया है.सभी आरोपी 8 वीं और 10वीं के छात्र हैं.आरोपियों ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए पहले एक लड़के से लड़की ने दोस्ती की,फिर ग्रुप के सभी दोस्तों से जुड़ गई .सबसे नजदीकी भी बढ़ती चली गई. इसी बीच 1 महीने पहले लड़की दीपनगर इलाके में स्थित एक आरोपी के घर पर पहुंचीं.दोनों ने शारीरिक संबंध बनाएं, इसके बाद ग्रुप के तीन दोस्तों के साथ बाईपास से सटे एक होटल में गई.जहां तीनों ने बारी बारी से रेप किया.

    4 नाबालिग लड़के मामले में पकड़े गए 

    लड़की ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि मंगलवार के दिन कोतवाली इलाके के एक होटल में लड़कों ने उसे बुलाकर लाए और वहां रेप किया. लड़की ने होटल से निकलने के बाद परिजन को इस बारे में जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. जहां पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है .4 नाबालिग लड़के इस मामले में पकड़े गए हैं,सभी लड़कों से पुलिस ने पूछताछ की है. फिलहाल कोतवाली थाने की महिला पुलिसकर्मी शोभा कुमारी और ASI राजीव रंजन कोर्ट में लड़की का बयाना दर्ज कराने के लिए लेकर गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news