नशे के खिलाफ लोहरदगा पुलिस का बड़ा एक्शन! 70 लाख का गांजा किया जब्त, तस्करों की तलाश जारी  

    नशे के खिलाफ लोहरदगा पुलिस का बड़ा एक्शन! 70 लाख का गांजा किया जब्त, तस्करों की तलाश जारी

    लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है,जहां लोहरदगा पुलिस ने 70 लाख की कीमत का मे गांजा बरामद किया है.मामले की जानकारी देते हुए एसपी हारिश बिन जमां ने बताया कि139 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपए है. 

    आरोपी तौफीक अंसारी के घर से पुलिस ने ये समान बरामद किया है ‌

    आपको बताये कि ये पूरा मामला लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट का है.एसपी हारिश बिन जमां ने बताया की आरोपी तौफीक अंसारी के घर से बरामद तीन लग्जरी गाड़ियों में गांजा,नशे की गोलियां, इंजेक्शन और नगद राशि 42800 रूपए बरामद किया गया है.  

    मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है

     वहीं मामले पर पुलिस ने कहा कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है. आरोपी तौफिक अंसारी फिलहाल फरार हो गया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. 

    रिपोर्ट-गौतम लेनिन  



    Related News