कहां नहीं हैं माही के कद्रदान ?, IPL जीतने पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा ने की महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ

    कहां नहीं हैं माही के कद्रदान ?, IPL जीतने पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा ने की महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-आईपीएल 2023 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स बनीं, इसके शांत स्वभाव के धुरंधर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ हर जगह सुनने को मिलती है . हालांकि, इस सीजन की किंग चेन्नई बनी. सीएसके ने  फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को धोया और आईपीएल के 16वें सीजन का खिताब धोनी अपनी टीम के साथ चुमने में कामयाब बनें.

    कैप्टन कूल माही के प्रशंसक हर जगह हैं , पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और पीसीबी के अध्यक्ष रह चुके रमीज राजा महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है. रमीज राजा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर माही के बारे में कहा कि ‘आईपीएल का यह सीजन पीले रंग और महेंद्र सिंह धोनी के लिए याद रखा जाएगा. यह सीजन धोनीमेनिया, उनकी विनम्रता, उनकी कप्तानी, उनकी शांति और उनकी शानदार विकेटकीपिंग के लिए याद रखा जाएगा. सुनील गावस्कर जैसे महान ने धोनी को अपने शर्ट पर ऑटोग्रॉफ साइन करने को कहा इससे बड़ी तारीफ धोनी के लिए नहीं हो सकती’.



    Related News