ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने की यशस्वी की जमकर तारीफ, कहा- अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर बना सुपरस्टार

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने की यशस्वी की जमकर तारीफ, कहा- अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर बना सुपरस्टार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्वविजेता कप्तान रिकी पोटिंग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल की जमकर तारीफ की. उन्होंने आईसीसी के शो पर बातचीत करते हुए कहा कि इस पर आईपीएल के शो में यशस्वी ने कमाल का प्रदर्शन किया. वे अपनी शानदार बैटिंग के दम पर रातो-रात सुपरस्टार बन गये. हर किसी को मालूम था कि , वह एक काबिल युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन जो मैंने इस साल आईपीएल में देखा वो लाजवाब था.

    टेस्ट क्रिकेट में तीन बल्लेबाज मचा सकते हैं धमाल

    इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इसके साथ ही ही तीन अन्य युवा भारतीय बल्लेबाजों की भी जमकर तारीफ की , उन्होंने रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान और पृथ्वी शॉ के बारे में बताया कि टेस्ट क्रिकेट में इनका बल्ला भी जमकर बोलेंगा. वे इन तीनों को टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखने को बेताब हैं. उनका घरेलू रिकॉर्ड कमाल का रहा है, जिससे वे काफी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि रुतुराज गायकवाड़ भी यशस्वी की तरह प्रदर्शन कर सकते हैं. उनके हिसाब से वह काफी शानदार टेस्ट मैच प्लेयर बनेंगे. इसके साथ ही वह आने वाले कुछ सालों में हर फॉर्मेट में बढ़िया प्रदर्शन करके दिखाएंगे.



    Related News